home page

क्या है पीएम मोदी का ‘आयुष्मान भारत’ अभियान, मिलेंगे ये गजब फायदे

 | 
क्या है पीएम मोदी का ‘आयुष्मान भारत’ अभियान, मिलेंगे ये गजब फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जा रहा है। पीएम इस खास मौके पर एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम 'आयुष्मान भारत योजना' है। इस योजना का लाभ 35 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया जाएगा। अगर आप भी इस सुविधा के बारे में ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं तो लेख में दी गई जानकारी को विस्तार से पढ़ें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को ही सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं प्रदेश के पीएम ने एक नये अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ‘आयुष्मान भव’ अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य 35 करोड़ लोगों को दिया जाएगा। इस योजना के तहत देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा दी जाएगी।

क्या है पीएम मोदी का ‘आयुष्मान भारत’ अभियान, मिलेंगे ये गजब फायदे

सरकार देगी बीमा

अभियान के मुताबिक उन लोगों को सुविधा दी जा रही है जिनकी माली हालत खराब है। इस योजना के मुताबिक (Ayushman Bharat Scheme) सरकार गरीब लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दे रही है। इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य बीमा ‘आयुष्मान कार्ड’ जारी किया जाएगा। अगले आप इस इस योजना का लाभ लेने जा रहे हैं तो आपको पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा, लेकिन मांगे गए दस्तावेज के बाद ही आप अप्लाई कर सकते हैं।

60 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

सरकार ने इस योजना की शुरुआत 2018 में की थी। उस समय के बाद 50 करोड़ से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसमें 2011 की जनगणना के बाद के लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। वहीं गरीबों की संख्या 10 करोड़ से पार हो गई है। इसी को ही देखते हुए भारत सरकार ने कुल 60 करोड़ की आबादी को योजना का लाभ देने का फैसला लिया है। आप भी पोर्टल पर जाकर योजना में आवेदन कर सकते हैं।

जानें क्या है आयुष्मान भव अभियान?

आयुष्मान भव अभियान का सीधा सा उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य बीमा देना है। यह योजना स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा ही शुरू की गई है। ध्यान दें कि इस योजना को तीन वर्गों में विभाजित किया है जो इस प्रकार है-

आयुष्मान मेले

योजना की सबसे खास बात ये है कि इसमें लाखों हेल्थ और वेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले लगाए जाते हैं, जिनमें लोगों का निशुल्क इलाज किया जाता और स्वास्थ्य संबंधी निर्देश दिये जाते हैं।

आयुष्मान कार्ड बांटने की प्रक्रिया

आयुष्मान भारत योजना के मुताबिक परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। वहीं पिछले कुछ समय से इस प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली है।

आयुष्मान सभाएं

बता दें कि गांवों और वार्डों में आयुष्मान सभाएं संचालित की जाती है। इसमें भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी जाती है।

PM Kisan 15th Kist: किस्त का पैसा लेने से पहले किसानों को करना होगा ये काम, नहीं तो रुक जाएगा पैसा

अभियान के दौरान पूरे किये जाएंगे ये जरूरी काम

  • स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारना।
  • स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएगी।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को पहले से ज्यादा किफायती बनाया जाएगा।
  • स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाया जाएगा।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना।

इस डेट को की गई शुरुआत

13 सितंबर के बाद से ही सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना (Ayushman Bharat Scheme) की शुरुआत की जाएगी। मुख्य तौर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाला है। देश के 25 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया जा रहा है। वहीं अब सरकार कोशिश कर रही है कि इन आंकड़ों को और ज्यादा बढ़ाया जाए।

Mehndi Course 2023: मेहंदी लगाने का शुरू करें बिजनेस, देखें पढ़ाई से लेकर कमाई की पूरी जानकारी