Water Chestnut Farming: खेती में सबसे किफायती, आप भी ट्राई करें सिंघाड़े की खेती, कम लागत में मिलेगा मोटा लाभ

Water Chestnut Farming: नमस्कार मेरे प्रिय किसान भाइयों, आज हम आपको खेती की एक ऐसी किस्म की बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप कम खर्चा कर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप सामान्य खेती से परेशान हो गए हैं तो आलेख में दी गई इस नई खेती के बारे में जरूर पढ़ें।
किराये की जमीन में धान, प्याज, गेहूं की खेती कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। हम आपको इनसे भी ज्यादा मुनाफा वाली खेती के बारे में बताने जा रे है। हम बात कर रहे हैं सिंघाड़े की खेती की। जी हां, इस खेती से आप कम लागत पर मोटा पैसा कमा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस खेती के बारे में विस्तार से…
समय के साथ खेती के तरीके में भी बदलाव होता दिखाई दे रहा है, किसानों के पास आज के समय में इतने विकल्प मौजूद है कि वह इससे अच्छा खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
देखा गया है कि खेती से भी आज के दिन किसान परेशान हो गया है जैसे ही उन्हें एक खेती से नुकसान होता है तो वह दूसरी ओर आकर्षित होने लग जाते हैं। ऐसा करने से उत्पादन और कमाई दोनों बढ़ते हैं।

आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आलू प्याज की खेती से परे होकर सिंघोड़े (Water Chestnut Farming) की खेती कर रहा है और इससे लाखों की कमाई भी कर रहा है।
हम जिस किसान की बात कर रहे हैं उसका नाम साहेब जी है और पटना जिले के उदयनी गांव के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले साहेब जी प्याज और चावल की खेती किया करते थे। लेकिन इससे उन्हें ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी। लागत ज्यादा होती थी और कमाई कम।
ऐसे में साहेब जी ने पारंपरिक फसलों की खेती छोड़ सिंघाड़े की खेती पर हाथ आजमाना शुरू किया। इसके बाद देखते ही देखते वह लखपति बन गए। सबसे खास बात तो ये है कि वह केवल 10 बीघा में सिंघाड़े की खेती कर अच्छा खासा लाभ कमा रहा है। इन खेती से वह साल में पंद्रह लाख की कमाई कर रहा है।
Farming Subsidy 2023: फ्रूट और मसालों की खेती करने पर मिलेगी बंपर सब्सिडी, जल्द करें अप्लाई
दूसरी खेती हुई शुरू
किसान साहेब अपने खेत में लगभग दो साल से यह खेती कर रहे हैं। साहेब जी ने कहा है कि वह रबी के सीजन में अन्य फसल भी करते हैं। इस खेती से भी वह अच्छा खासा धन अर्जित करते हैं।
55 साल के इस किसान का कहना है कि अगर आधुनिक विधि से खेती की जाए, तो आप मोटा पैसा छाप सकते हैं। साथ ही इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। किसान साहेब का मानना है कि अगर आपको किसी एक खेती में नुकसान हो रहा है तो आप दूसरी खेती कर सकते हैं।
ज्यादा समय तक होती है ट्रेनिंग
किसान भाई ने जानकारी दी है कि सिंघाड़े की खेती करने से पहले उसके खर्च व कुछ बारिकियों को जानना बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंघाड़े की खेती करने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में किसान को धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपको घाटा भी हो सकता है।
Mehndi Course 2023: मेहंदी लगाने का शुरू करें बिजनेस, देखें पढ़ाई से लेकर कमाई की पूरी जानकारी