Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी के जाने माने चेहरे सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या, जानें क्या है हत्या का राज

Sukhdev Singh Gogamedi Murder case: श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या के इस कांड ने पूरे वातावरण को सुन्न कर दिया है। वहीं इस हत्या का सारा जिम्मा कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पर थोपा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के नेताओं का कहना है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे कांग्रेस के लीडर का ही हाथ है। तो आइए पढ़ते हैं विस्तार से…
Rajasthan Gogamedi News: श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे समाज में एक सनसनी सी फैल गई है। खबर मिली है कि सुखिया के नाम से पहचाने जाने वाले सुखदेव की हत्या के पीछे कांग्रेस नेताओं का हाथ है। सारे के सारे आरोप अशोक गहलोत पर लगाए जा रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सुखदेव सिंह को मारने के लिए काफी समय से प्लान बनाए जा रहे थे। इस हत्या को अंजाम देने का काम चुनाव के बाद किया गया है।
वहीं इस हत्या के बाद जयपुर हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जानकारी दी है कि गहलोत सरकार के 5 साल के कार्यकाल में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने इसके बाद ये भी कहा है कि सुखदेव सिंह समाज कल्याण के कार्य में हमेशा आगे रहा करते थे।
गोगामेड़ी के द्वारा भी सुखदेव सिंह की सुरक्षा की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई अनहोनी होने वाली है जिसका भय उन्हें हमेशा रहता है। उनका मानना था कि बहुत से लोगों को उनके काम से जलन है जिसकी वजह से उनहें मारने की साजिश की जा रही है।
नहीं लेने देंगे नए सीएम की शपथ
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का रोश लोगों में देखने को मिल रहा है। राजपूत समाज ने अभी से ही सड़कों पर हंगामा करना शुरू कर दिया है। साथ ही खबर मिली है कि कई जिलों को बंद कर दिया जाएगा। वहीं इन लोगों का साथ देने करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना पहुंचे है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर सुखदेव सिंह को इंसाफ नहीं दिया गया तो इसका अंजाम राजस्थान की जनता को भुगतना होगा।
बालमुकुंद आचार्य ने गहलोत को ठहराया दोषी
गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर हाल ही में बालमुकुंद आचार्य ने कहा है कि हत्या से पहले सुखदेव सिंह ने अपनी सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उन्हें किसी भी तरह की सिक्योरिटी नहीं दी थी। यही वजह है कि कुछ ही दिनों के बाद सुखदेव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पूरे घटना का जिम्मेदार अशोक गहलोत को ही ठहराया जा रहा है।
दिया कुमारी ने भी कही कई बातें
गोगामेड़ी हत्याकांड में बीजेपी विधायक दिया कुमारी ने भी कई सारी बातें कही है जिसका सीधा निशाना कांग्रेस सरकार पर ही साधा गया है। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी सिक्योरिटी की मांग स्थानीय सरकार से करता है तो उनका फर्ज होता है कि वह उसे सिक्योरिटी दें। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने ऐसा कतही नहीं किया जिसकी वजह से सुखदेव सिंह हमारे बीच नहीं रहे।