home page

Strawberry Cultivation: लाल रंग के इस छोटे से फ्रूट की खेती से किसान ने कमाए करोड़ों रुपये

 | 
Strawberry Cultivation: लाल रंग के इस छोटे से फ्रूट की खेती से किसान ने कमाए करोड़ों रुपये

Strawberry Cultivation: खेती तो आज के दिन हर कोई करता है, लेकिन आधुनिक खेती बहुत ही कम किसान कर रहे हैं। आज हम आपको इनहीं किसानों में से एक शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस खेती से करोड़ों रुपये कमा रहा है। तो आइए जानते हैं खबर के बारे में विस्तार से…

Strawberry Cultivation: यूपी के किसान दिन-दिन प्रगति कर रहे हैं और इसका राज उनके द्वारा की जा रही आधुनिक खेती ही है। यहां के किसान मशरूम से लेकर पपीते तक की खेती कर रहे हैं। साथ ही कई किसान ऐसे हैं जो करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

Agriculture News: खुशखबरी! किसानों को आधी कीमत पर मिलेगी खेती की मशीनें, ऐसे उठाएं लाभ

इस किसान ने कि करोड़ों की कमाई

इन्हीं किसानों में से एक किसान ऐसा है जो बागवानी खेती से अच्छा खासा लाभ ले रहा है। हम जिस किसान की बात कर रहे हैं उसका नाम सफीक भाई है, जो मुजफ्फरनगर जिले के भोपा गांव के रहने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सफीक भाई पिछले 10 साल से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं और इससे वह करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।

Strawberry Cultivation: लाल रंग के इस छोटे से फ्रूट की खेती से किसान ने कमाए करोड़ों रुपये

सफीक भाई मुरादनगर के गंगनहर के पास के ही खेती में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे (Strawberry Cultivation) हैं। किसान का कहना है कि वह 11 बीघे में यह खेती कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खेती का रकबा बढ़ाने का फैसला लिया है। वर्तमान में वह चालिस बीघा में यह खेती कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वह दस साल से यह खेती करते आ रहे हैं। आसपास के सारे शहर यहां से स्ट्रॉबेरी उठाते हैं।

6 महीने में फसल तैयार

सफीक भाई का कहना है कि इस खेती (Strawberry Cultivation) को करने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आपको सारा काम मशीनों से ही करना होगा। वर्तमान में यह किसान स्ट्रॉबेरी की खेती कर करोड़ों का लाभ ले रहे है।

हर साल अक्टूबर-नवंबर में स्ट्रॉबेरी की रोपाई से वह अच्छा खासा लाभ लेते हैं। इस खेती की खात बात ये है कि यह खेती 6 महीने मे तैयार हो जाती है। अगर आप भी कोई आधुनिक खेती करने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार यह खेती जरूर करनी चाहिए।

अब तक कर चुके हैं इतनी कमाई

सफीक भाई ने सबसे पहले हरी सब्जी की खेती करना शुरू किया था, उसके बाद उन्हें इस खेती से ज्यादा लाभ नहीं मिला। एक दिन वह अपने भाई के साथ पहाड़ों में जाते हैं, वहां जाकर वह स्ट्रॉबेरी की खेती देखी। फिर सफीक का समझ आया है कि वह इस खेती से अच्छा खासा पैसा उठा सकता है। वहां से आने के बाद शख्स ने 2 बीघे में स्ट्रॉबेरी की खेती करना शुरू किया। इसके बाद किसान को पहली बार में सही लाभ मिला। उसके बाद सफीक ने ज्यादा रकबा में खेती करने की सोची।

लाखों का मिला लाभ

स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry Cultivation) से किसान ने अच्छा खासा लाभ प्राप्त किया। उन्होंने इसकी कई सारी वैरायटी उगाई और शहर में इसे दो सौ रुपये किलो के हिसाब से बेचा।

दिल्ली और मेरठ की मंडियों में सफीक भाई 100-125 रुपए किलो के हिसाब से बेचा। किसान ने एक बीघा खेत में 6000 पौधे उगाए। इस खेती को करने में 75000 रुपये बीघा का खर्च आता है। कुल मिलाकर किसान हर महीने के छह लाख रुपये की कमाई कर रहा है। 

Apple Farming Subsidy: इस लाल फल की खेती करने पर मिलती है 50 प्रतिशत सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन