home page

Most Expensive Wedding : 17 करोड़ का लंहगा और 30 लाख का मेकअप, ये है सबसे महंगी शादी

 | 
Most Expensive Wedding : 17 करोड़ का लंहगा और 30 लाख का मेकअप, ये है सबसे महंगी शादी

Most Expensive Wedding : शादियों में खर्चा तो बहुत से लोग लगाते हैं लेकिन इस बाप ने जो अपनी बेटी की शादी में किया है वह आज के दिन शायद ही कोई कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जनार्दन रेड्डी के परिवार में हुई शादी की। जहां दुल्हन से लेकर परिवार के हर सदस्य ने शादी में लाखों खर्च किए हैं।

Most Expensive Wedding : शादियों में आज के दिन हजारों और लाखों खर्च करना आम बात हो गई है। शादी में होने वाले खर्च के आंकड़े हर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं हाल ही में एक शादी की खबर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनल में छाई हुई है। जी हां, इस शादी को महंगी शादी की सूची में शामिल किया गया है। तो आइए जानते हैं कि शादी में किसने और कितना खर्चा किया है।

ये है सबसे महंगी शादी

देश में शादियों का त्योहार तेजी से चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल के सीजन में 5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा। वहीं एक रिपोर्ट के बाद पता लगा है कि इस साल करीब 40 लाख शादियां होगी। वहीं इनमें से कई शादियां ऐसी है जिन्में करोड़ों का खर्च आता है। वहीं आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें पूरे परिवार ने पैसा पानी की तरह बहाया है। जी हां, करीब सात साल पहले हुई इस शादी को लोगों ने सबसे महंगी शादी का नाम दिया है।

इस परिवार ने शादी में किया करोड़ों का खर्चा

आज हम आपको जिस शादी के बारे में बताने जा रहे हैं वह कर्नाटक के पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी की बेटी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेड्डी कल्‍याण राज्‍य प्रगति पक्ष पार्टी के संस्थापक थे और Ennoble India Savings & Investment Company Limited के Founder भी हैं। यह एक एनबीएफसी कंपनी है। बता दें कि उनकी बेटी की शादी 6 नवंबर, 2016 को संपन्न हुई थी। इस शादी में दुल्हन को तैयार करने के लिए करोड़ों रुपये का खर्च किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी का कुल खर्च 500 करोड़ रुपये हुआ था।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

इस शादी की चर्चा हर तरफ हो रही थी, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले देश में इतनी महंगी शादी नहीं हुई थी। शादी का यह कार्यक्रम करीब 5 दिन तक चला था। इस शादी में कुल 50 हजार लोगों ने दस्तक दी थी। वहीं सबसे खास बात ये है कि शादी के कार्ड के साथ मेहमानों को एलसीडी दी गई थी। अब आप ये सोच रहे होंगे कि शायद मुझे भी शादी का निमंत्रण मिल जाता (Just For Fun)।

हेलीकॉप्टर से आए मेहमान

इस शादी को इतना लग्जरी और सुविधाजनक बनाया गया था कि मेहमानों के लिए बैंगलोर शहर के 5 और 3 सितारा होटलों में 1500 से ज्यादा कमरे बुक किए गए थे। वहीं मेहमानों की सुरक्षा का भी कड़ा इंतजाम किया गया था। वहीं मेहमानों को एयरपोर्ट और स्टेशन आदि से लाने के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा दी गई थी। अब आप सोच सकते हैं कि शादी में इतनी सुविधा केवल मेहमाननवाजी के लिए ही दी गई थी। वहीं कुछ मेहमानों को तो राजा की तरह घर लाया गया था।

चांद की तरह चमका पूरा घर

आपको बता दें कि इस शादी में केवल पैसा मेहमानों के लिए ही नहीं बल्कि घर को सजाने के लिए भी लगाया गया था। बता दें कि रेड्डी परिवार का पूरा घर किसी महल से कम नहीं लग रहा था। वहीं दुल्हन के द्वारा किए गए खर्च की बात करें तो रेड्डी परिवार की बेटी ने करीब 17 करोड़ रुपये का लहंगा पहना था। इस लहंगे पर हीरे लगे हुए थे। वहीं दुल्हन के मेकअप में 30 लाख रुपये का खर्च हुआ।