home page

Kele Ki Kheti Kaise Karen: केले की खेती से चमकी किसान की किस्मत; मिला 81 लाख का फायदा

 | 
Kele Ki Kheti Kaise Karen: केले की खेती से चमकी किसान की किस्मत; मिला 81 लाख का फायदा

Kele Ki Kheti Kaise Karen: आज हम आपको एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने केले की खेती कर लाखों की कमाई प्राप्त की। इस किसान ने सबसे पहले एक एकड़ में केले की फसल उगाई, जिसमें 1.50 लाख रुपये का खर्च आया।

Kele Ki Kheti Kaise Karen: लोगों का मानना है कि पपीता और अनार की खेती से ही सबसे ज्यादा कमाई होती है। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आप सही नहीं है। क्योंकि केले की खेती से भी आप लाखों रुपयों का लाभ ले सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपको मेहनत करन होगी। बिना मेहनत कर केले की खेती करना संभव नहीं है।

आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने केले की खेती से लाखों की कमाई हासिल की। वर्तमान में यह किसान अच्छी खासी कमाई ले रहा है।

Lemon Farming: नींबू के 10 पेड़ से कमा सकते हैं लाखों रुपये, पढ़े बिहार राज्य के इस किसान की कहानी

दरअसल, जिस किसान की बात कर रहे हैं उसका नाम प्रताप लेंडवे है जो महाराष्ट्र का सांगोला का रहने वाला है। यह किसान अनार की खेती के लिए प्रसिद्ध है। किसान का कहना है कि केले की खेती से वह नौ महीने में 90 लाख की कमाई हासिल कर रहे हैं।

Kele Ki Kheti Kaise Karen: केले की खेती से चमकी किसान की किस्मत; मिला 81 लाख का फायदा

शुरुआत नहीं हुई अच्छी

प्रताप लेंडवे ने जानकारी दी कि पहले वे अनार की खेती करते थे, लेकिन उन्हें ज्यादा लाभ नहीं मिला। ऐसे में फिर उन्होंने दोस्तों की सलाह लेकर उन्होंने केले की खेती शुरू की, जिसके बाद उन्होंने मुनाफा मिलना शुरू हुआ। शुरू में उन्होंने केले की बिक्री 35 रुपये किलो के हिसाब से की, जिसमें उन्होंने 6 एकड़ में 90 लाख रुपये का लाभ प्राप्त हुआ।

एक एकड़ में मिला इतना लाभ

किसान प्रताप लेंडवे ने शुरू में 6 एकड़ जमीन में केले की खेती शुरू की। किसान का कहना है कि उनके केले की खेती इतनी अच्छी थी कि खुद व्यापारी उनके पास आकर खरीदारी करते हैं। किसान का कहना है कि वह वैज्ञानिक विधि से खेती करते हैं।

साथ ही फसलों की सिंचाई ड्रिप इरिगेशन द्वारा करते हैं। उन्हें इसका लाभ भी बहुत मिला और उपज भी प्राप्त हुई। किसान का मानना है कि केले के गुच्छे का वजन लगभग 55 से 60 किलोग्राम के बीच होता है। वर्तमान में किसान का कहना है कि वह एक साल में 90 लाख रुपये की कमाई ले रहे हैं। 

Agriculture News: जल्द ही गन्ना के रेट में होगी वृद्धि; इतने किसानों को मिलेगा लाभ