Israel Agriculture Technique: आधे से ज्यादा हिस्से में रेगिस्तान, फिर भी दुनिया पर राज कर रही है इजरायल की यह कृषि तकनीक

Israel Agriculture Technique: आज के दिन अगर कृषि के मामले में किसी देश का नाम सबसे पहले आता है तो वह है इजरायल। जी हां, इस देश की सबसे खास बात ये है कि यहां 60 फीसदी हिस्से पर रेगीस्तान है फिर भी यहां के लोग अपनी कृषि तकनीक के लिए पूरे दुनिया में मशहूर है। आज हम आपको खेती की कुछ तकनीक के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Israel Agriculture Technique: जैसा की आप सब जानते हैं कि हमास और इजरायल के बीच भीषण (Israel Attack News) लड़ाई हो रही है। 90 लाख की आबादी वाला यह देश मिलिट्री के साथ-साथ अपनी तकनीक को लेकर पूरे दुनिया में चर्चित है। इस देश में सारी की सारी तकनीक एडवांस है।
यही नहीं Israel को देखने के बाद विश्व के अन्य देश भी इस तकनीक को अपना रहे हैं। भारत के किसान खेती की आधुनिक तकनीक को सीखने के लिए हर साल इजरायल भी जाते हैं। आज हम आपको घर बैठे इसकी कुछ बेसिक जानकारी देंगे। हर बिंदू ध्यान से पढ़ें।
इजरायल की मिट्टी भारत की मिट्टी की तरह ही है। यहां भी मौसम कृषि के अनुकूल नहीं रहता है। ऐसा कहा जाता है कि इजरायल में बारिश बिल्कुल भी नहीं हो रही है। वहीं कुछ इलाकों में गर्मी भी बहुत ज्यादा पड़ रही है। वहीं इजरायल के किसान एडवांस तकनीक को विकसित करने के लिए खेती से मोटी कमाई कर रहे हैं।
Inflation News: इस राज्य में बढ़ी महंगाई, चार गुना हुए सब्जियों के दाम
चावल और कनक की खेती
आपको जानकर हैरानी होगी कि इजरायल देश की 60 फीसदी धरती पर रेगिस्तान है। यहां खेती करने के लिए योग्य जमीन बहुत कम है। ऐसे में किसानों ने इन समस्याओं के छुटकारा पाने के लिए वर्टिकल फार्मिंग तकनीक का सहारा लिया है।
बता दें कि Israel देश की आधी से ज्यादा जनता शहरों में ही रहती है। ऐसे में शहर ने लोगों को खेती की वर्टिकल तकनीक दी है। इस तकनीक में आप घर की दीवार पर छोटा सा फार्म बना सकते हैं। इसी में ही खेती की जाएगी।
वर्तमान में देश की जनता इस तकनीक के जरीए दीवार पर ही सब्जियों की खेती कर रहे हैं। वहीं एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी है कि इस आधुनिक तकनीक के द्वारा आप गेंहू और चावल की खेती भी कर सकते हैं।
फिश फार्मिंग भी है संभंव
मछली का नाम जैसा ही किसी के सामने आता है तो आखों के सामने पानी की एक छवि आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी के बीना आप मछली पालन नहीं कर सकते हैं। लेकिन इजरायल में लोग रेगिस्तान में भी फिश फार्मिंग कर रहे हैं।
जीएफए यानि ग्रो फिश एनीव्हेयर की एक आधुनिक तकनीक द्वारा ही रेगिस्तान में रहने वाले लोग इस तरह की खेती कर रहे हैं। इस तकनीक में मछली पालन के लिए बिजली और मौसम की परेशानी को जड़ से खत्म कर दिया जाता है। इसमें मछली को टैंक में पाला जाता है।
हवा में उगाए जाएंगे पौधे
वर्टिकल फार्मिंग में भी तकनीक को कई भागों में विभाजित किया गया है जैसे कि हाइड्रोपोनिक्स, एक्वापोनिक्स और एरोपोनिक्स तकनीक। वहीं सबसे ज्यादा हाइड्रोपोनिक्स तकनीक फेमस है। इस तकनीक में मिट्टी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाता है। वहीं एरोपोनिक्स पद्धित में पौधे हवा में उगाए जाते हैं।