Kesar Ki Kheti Kaise kare: सोना से भी ज्यादा महंगी बिकती है केसर, देखें खेती करने का सही तरीका

Kesar Ki Kheti Kaise kare: केसर की खेती (Saffron Cultivation) करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इसमें रिस्क के साथ-साथ पैसे भी ज्यादा लगता है। ये खेती जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में की जाती है। लेकिन अब कुछ जानकारियों से पता लग रहा है कि किसान मैदानी भागों में भी केसर की खेती (Kesar ki kheti) कर रहे हैं।
Saffron Cultivation: केसर (Saffron) को एक तरह का सोना ही कह सकते हैं। इसका दाम और नाम दोनों ही बहुत ऊंचे हैं। यह सोना चांदी की तरह ही दुकानों पर ग्राम के हिसाब से मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक किलो केसर की कीमत 3 लाख से भी ज्यादा है।
इस राज्य में की जाती है खेती (Kesar Ki Kheti Kaise kare)
केसर की खेती सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में की जाती है। वहीं कुछ जानकारियों से ये बात भी सामने आ रही है कि कई किसान इस खेती को मैदानी भागों में भी कर रहे हैं। वहीं अगर आप भी यह खेती करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले खबर को विस्तार से पढ़ें।
Agriculture: नीले रंग के इस फूल की खेती से किसान हुआ मालामाल, आज कमा रहा है लाखों रुपये
ऐसी होगी मिट्टी
केसर (Saffron) की खेती करनी है तो इसके लिए आपको बंजर और दोमट मिट्टी का खेत ही देखना होगा। ध्यान दें कि जिस खेत में आप केसर की खेती करने की सोच रहे हैं वह सेम वाला नहीं होना चाहिए। ये जलप्रभाव केसर के पौधे को पूरी तरह से सुखा देता है। वहीं इसकी खेती के लिए ज्यादा सिंचाई की भी जरूरत नहीं होती है।

इस समय में करें खेती
सबसे खास बात ये है कि केसर की फसल जुलाई से अगस्त के महीने में लगाई जाती है। केसर की खेती (Saffron Farming) कंद द्वारा ही की जाती है। सबसे पहले आपको इस पौधे को लगाने के लिए 7 CM गड्ढा खोदना होगा। वहीं यह पौधा एक सेंटीमीटर की दूरी या गैप पर लगाएं।
उसके बाद कंद लगाने के बाद 15 दिन तक हल्की सिंचाई की जरूरत होती है। इस फसल को तैयार होने में तीन से चार महीने का समय लगता है। ज्यादा ठंड और ज्यादा धूप इस पौधे को खत्म कर देते हैं। ऐसे में इसके लिए अनुकूल मौसम होना जरूरी है।
बता दें कि आपको एक हेक्टेयर में 1.5 किलोग्राम से 2 किलोग्राम सूखे फूल प्राप्त होते हैं जिसके केस कहा जाता है। पौधा लगाने के बाद अक्टूबर के महीने में ग्रोथ करने लगता है। इस पौधे के फूल एक जादू की तरह हैं जो सुबह की समय में खिलते हैं और शाम होते ही मुरझा जाते हैं। केसर को कटाने का समय भी तय होता है। इसे आप सुबह से लेकर 10 AM तक ही तोड़ सकते हैं, उसके बाद ये फूल मुरझाने लग जाते हैं।
सोना-चांदी से भी महंगा बिकता है केसर
लागत की बात करें तो केसर की खेती में एक हेक्टेयर में करीब 1,80,000 रुपये का खर्च आता है। वहीं दूसरे साल अगर खेती करते हैं तो मजदूरी की भी जरूरत होती है। सबसे जरूरी बात ये है कि आप एक साल इसकी खेती लेने के बाद दूसरे साल भी उपल हासिल कर सकते हैं। वहीं रेट की बात करें तो कश्मीरी केसर तीन से चार लाख रुपये किलो के हिसाब से बिकती है।
Kundru cultivation: इस सब्जी ने बदली किसान की किस्मत, आज कमा रहा है लाखों रुपये