World Best School Prize: भारत के इन दो स्कूलों को किया शामिल; जानें क्या है इनमे ऐसा खास

World Best School Prize: हर साल विश्व के बेस्ट स्कूलों की एक सूची जारी की जाती है और उन्हें अंतराष्ट्रिया स्तर पर इनाम दिया जाता है। वहीं साल 2023 की ये लिस्ट अब जारी कर दी गई है। खुशी की बात ये है कि इस बार इस सूची में भारत के दो स्कूलों का नाम शामिल है। इन स्कूलों को 25-25 हजार अमेरिकी डालर का इनाम दिया जाएगाष तो आइए जान लेते हैं कि इन स्कूलों में ऐसा क्या खास है…
World Best School Prize: वर्ल्ड बेस्ट स्कूल प्राइज हर बार बेहतरीन सुविधा और रिजल्ट देखने के बाद ही दिया जाता है। वहीं इस बार फाइनलिस्ट में भारत के दो स्कूलों को मौका मिला है। इसमें पहला स्कूल अहमदनगर महाराष्ट्र से स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल व दूसरा अहमदाबाद गुजरात के रिवरसाइड स्कूल है। इन स्कूलों को टॉप तीन की सूची में शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में मिलने वाला पुरस्कार अमेरिकी सरकार द्वारा ही दिया जाएगा।

इन दो स्कूलों को मिली टॉप थ्री में जगह
पहला स्कूल
स्नेहालय इंग्लिश मीडियम स्कूल एक तरह का चैरिटी स्कूल ही है। इस स्कूल की खास बात है कि यहां एचआईवी/एड्स से पीड़ित बच्चों और यौनकर्मी परिवारों के बच्चों को बढ़ाने में मदद की जाती है। साथ ही जिले में वेश्यावृत्ति को समाप्त करने पर भी जोर दिया है।
दूसरा स्कूल
रिवरसाइड स्कूल एक इंटरनेशनल स्कूल है। इस स्कूल ने शिक्षा के प्रति अपने छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के लिए दुनिया भर में नाम कमाया है। जिसकी वजह से ही इस स्कूल को इस सूची में है। इनोवेशन 2023 के लिए विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार के टॉप थ्री में शामिल है।
क्या है पीएम मोदी का ‘आयुष्मान भारत’ अभियान, मिलेंगे ये गजब फायदे
5 भागों में बांटे जाते हैं पुरस्कार
इस प्रतियोगिता में दिए जाने वाले पुरस्कार पांच भागों में विभाजित किया जाता है। इसमें सामुदायिक सहयोग, पर्यावरणीय कार्रवाई, नवाचार, प्रतिकूल परिस्थितियों पर काबू पाने और स्वस्थ जीवन का समर्थन करना शामिल है।
आने वाली पीढ़ी के शिक्षार्थियों के विकास में उनकी भूमिका और समाज को उनके द्वारा दिए गए योगदान को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जारी बयान में कहा गया है कि 250,000 अमेरिकी डॉलर का प्राइज इन स्कूलों को दिया जाएगा। वहीं जो स्कूल पहले स्थान पर रहता है उसे 50 हजार अमेरिकी डॉलर का तोहफा दिया जाएगा।
आखिर क्यों दिया जाता है पुरस्कार
पुरस्कार उन्हीं स्कूलों को दिया जाता है जो पूरे साल अच्छा प्रदर्शन करते हैं। जो अपने छात्रों के जीवन में कई तरह के बदलाव लाते हैं। चयनकर्ता के द्वारा जो स्कूल टॉप लिस्ट में शामिल होते हैं उनकी हर खुबी पर ध्यान दिया जाता है।
विजेताओं का चयन किसी एक्सपर्ट के द्वारा किया जाता है जिसमें शिक्षाविद, शिक्षक, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक उद्यमियों, सरकार, नागरिक समाज का नाम शामिल है। वहीं भारतीय लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि इस सूची में दो स्कूल भारत के शामिल है।
PM Kisan Yojana : पीएम किसान योजना का पैसा वापस ले रही है सरकार, सामने आई ये वजह