UP Lekhpal Bharti: यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती में लेजाना न भूलें ये दस्तावेज, वरना नहीं मिलेगी नौकरी

UP Lekhpal Bharti: क्या आप भी यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा पास करने के बाद दस्तावेज की जांच के लिए चुने गए हैं। अगर हां, तो यह खबर आपके का की है। यहां हम आपको भर्ती में होने जा रही दस्तावेज वेरिफिकेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानें पूरी जानकारी…
UP Lekhpal Bharti: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की और से की जा रही Lekhpal भर्ती को लेकर एक अपडेट सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि जल्द ही लेखपाल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिरेशन की जाएगी। मिली जानकार के मुताबिक UP Lekhpal Bharti की दस्तावेज वेरिफिकेशन इसी महीने की 19 तारीख को की जाएगी।
लेखपाल भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। ऐसे में अब डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होने जा रही है। अगर आप इस प्रक्रिया में भाग लेने जा रहे हैं तो आपको कुछ दस्तावेजों को साथ ले जाने की जरुरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस लेखपाल भर्ती के आवेदन 28 जनवरी 2023 तक किये गए थे।
UP Lekhpal भर्ती की जानकारी
यूपी लेखपाल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब दस्तावेज की जांच होने जा रही है।
यूपीएसएसएससी की ओर से होने वाली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था, जिसमें कुल 8085 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 2 मई 2023 को किया गया था। अब बात दस्तावेज वेरिफिकेशन पर आकर रुक गई है।
लेखपाल भर्ती के मुताबिक इस परीक्षा में 8085 पद के लिए कुल 27,455 उम्मीदवारों को चुना गया है। वहीं इससे पहले 22 बच्चों को इससे बाहर कर दिया था। 27,433 उम्मीदवारों को दस्तावेज वेरिफीकेशन के लिए बुलाया गया है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को दो भागों में पूरी की जाएगी। पहले शिफ्ट की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से और दूसरे शिफ्ट को दोपहर में की जाएगी।
लेखपाल भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को इसी महीने की 19 तारीख को की जाएगी। ऐसे में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेटस की एक मैरीट लिस्ट तैयार की जाएगी।
UP Rajasva Lekhpal Document Verification का नोटिफिकेशन यहां देखें-
UP Lekhpal के लिए जरुरी दस्तावेज
- लिखित परीक्षा के रिजल्ट की फोटो कॉपी
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लेटर
- 10वीं और 12वीं पास का रिजल्ट और सर्टिफिकेट ले जाना होगा
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक)
- 4 रंगीन पास्पोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण-पत्र
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आपको upsssc.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं अगर आपके दस्तावेज में किसी भी तरह की त्रुटि पाई जाती है तो आपको भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।