IND vs SA Live Today: क्या अवतार दिवस पर विराट खेल पाएंगे बड़ी पारी? देखें कैसा रहा है कोलकाता का हाल

IND vs SA Live Today: आज साउथ अफ्रीका और भारत के बीच ICC World Cup 2023 का महामुकाबला होने जा रहा है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। इस मुकाबले में भारत की Playing-11 पिछले मैच जैसी ही होगी। वहीं इस मैच में सबकी नजर विराट कोहली पर होने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक विराट ने इस साल के वनडे मैच में कुल 20 पारियों में 1054 रन बनाए हैं। इसमें उनके चार शतक और छह फिफ्टी शामिल है। बेस्ट स्कोर 166 रहा है।
IND vs SA Live Today: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज एक बड़ा मैच होने जा रहा है। यह मैच ईडन गार्डन्स में होने वाला है। ये इस साल के वर्ल्ड कप का 37वां मुकाबला होगा। इस मैच में हर किसी की नजर विराट कोहली पर होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज विराट कोहली का जन्मदिन (Virat Kohli Birthday Date) है। ऐसे में हर कोई चाहेगा कि विराट इस खास दिन पर वह शतकीय पारी खेले।
विराट कोहली आज 35 साल के हो गए हैं। अब विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड के बस एक शतक ही दूर है। वहीं अगर विराट इस स्पेश्ल डे पर शतक लगाते हैं तो उनके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा। बता दें कि वनडे फॉर्मेट में विराट कुल 48 शतक लगा चुके हैं और आज अगर शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

विश्व कप में विराट की फॉर्म
विराट के लिए यह विश्व कप बहुत ही शानदार रहा है। वह इस सीरीज के सात मैचों में कुल 442 रन बना चुके हैं। इसमें उनके नाम एक शतक और चार फिफ्टी है। लेकिन फैंस को पिछले कुछ मैचों से विराट का शतक न लगने पर बहुत दुख हुआ है। वहीं आज भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच बड़ा मैच होने जा रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध विराट का हाल
विराट इन दिनों शतक लगाने की प्रैक्टिस ही कर रहे हैं, लेकिन शतक से कुछ रन पहले ही आउट हो गए। लेकिन आज के मैच में फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली जरूर शतक लगाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड की बात करें तो विराट ने 30 वनडे की 28 पारियों में उन्होंने 61 की औसत और 85.92 के स्ट्राइक रेट से 1403 रन बनाए हैं। इन विशाल रनों में चार शतक और 8 अर्धशतक शामिल है। वहीं इन पारियों में बेस्ट स्कोर 160 रहा है।

South Africa के खिलाफ विराट कोहली कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक भी मैच नहीं खेला है। लेकिन एक बात सबसे खास है कि इस स्टेडियम में विराट कोहली का प्रर्दशन बहुत ही शानदार रहा है। विराट ने यहां सात मैचों की सात पारियों में 47.14 की औसत से 330 रन दागे हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पिच
तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट ने ईडन गार्डेन्स पर कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं। इन पारियों में कुल 792 रन बनाए हैं। इनमें तीन 100 और पांच अर्धशतक शामिल है। वहीं भारत का दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है। भारत ने खेले गए नौ मैचों की आठ पारियों में 41.75 की औसत से 334 रन जोड़े हैं।

ये खिलाड़ी अपने बर्थडे पर लगा चुके हैं शतक
बल्लेबाज | स्कोर | खिलाफ | तारीख |
टॉम लाथम | 140* | नीदरलैंड | 02/April/2022 |
रॉस टेलर | 131* | पाकिस्तान | 08/March/2011 |
सनथ जयसूर्या | 130 | बांग्लादेश | 30/June/2008 |
मिचेल मार्श | 121 | पाकिस्तान | 20/October/2023 |
सचिन तेंदुलकर | 134 | ऑस्ट्रेलिया | 24/April/1998 |
विनोद कांबली | 100* | इंग्लैंड | 18/January/1993 |