Red Diamond Guava Cultivation: आज से ही शुरू करें ये खेती, कम खर्चे पर होगी मोटी कमाई

Red Diamond Guava Cultivation: जैसे-जैसे जमाना आगे जा रहा है, वैसे ही किसान एडवांस होते जा रहे हैं। वहीं अगर आप भी आधुनिक खेती करने की सोच रहे हैं तो यह खबर काम की है. हम आपको एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप अच्छी खासी कमाई ले सकते हैं।
Red Diamond Guava Cultivation: अमरूद तो आजकल हर आदमी की पसंद है। इसकी खेती देश से लेकर विदेश तक की जाती है। वहीं देखा जाए तो एक देश में अमरूद का रेट बिल्कुल सेम ऐसा ही रहता है। अमरूद की खास बात है कि इसमें विटामिन भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
अमरूद में लोहा, चूना और फास्फोरस भी भरपूर मात्रा में मिलता है। अगर आप रोजाना अमरूद खाते हैं तो आपके शरीर में बहुत से बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं लोग तंदुरुस्त और फ्रेश रहने के लिए अमरूद खाते हैं। भारत में अमरूद की बात करें तो कई प्रकार की किस्म की खेती की जाती है। वहीं आज हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा एक ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप लाखों की कमाई कर सकते हैं।
Kundru cultivation: इस सब्जी ने बदली किसान की किस्मत, आज कमा रहा है लाखों रुपये
भारत में लगभग हर जगह 40 से 60 रुपये के हिसाब से बिकता है, लेकिन आज हम जिस अमरूद की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम जापानी रेड डायमंड अमरूद है। ऐसा कहा जाता है कि इसका स्वाद और मिठास बहुत अलग होता है। रेट की बात करें तो मार्केट में यह 100 से 140 रुपये किलो के हिसाब से बिकता है। अगर कोई किसान इस किस्म के अमरूद की खेती करता है तो वह एक दो साल की खेती के बाद लखपति बन सकता है।

पौधों की करनी होगी छटाई
अगर आप किसी भी तरह की बागवानी खेती करने जा रहे हैं तो आपको पहले तापमान की ओर ध्यान देना होगा। बता दें कि इस खेती को करने के लिए तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच होना जरूरी है।
बता दें कि खेती का पीएच मान सात से आठ के बीच होना अनिवार्य है। वहीं अगर आपके खेती की मिट्टी काली और बुलई है तो आप यह खेती कर सकते हैं। अगर आप भी यह खेती करते हैं तो इससे बंपर पैदावार हासिल कर सकते हैं।
अब बात करें बुआई की तो हर पौधे के बीच 6 फीट की दूरी होनी चाहिए। वहीं पौधों के बीच की दूरी आठ फीट होनी चाहिए। अगर आप इतना गैप रखते हैं तो पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है। वहीं साल में दो बार पौधों की कटाई भी की जाती है।
मिलेगा इतना लाभ
जापानी रेड डायमंड अमरूद खेती के लिए खाद के रूप में पशुओं के गोबर और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करें। इससे जमीन की ऊर्जा शक्ति तेजी से बढ़ने लगती है। वहीं केमिकल खाद के तौर पर आप एनपीके सल्फर, कैल्शियम नाइट्रेट, मैग्नीशियम सल्फवत और बोराद का इस्तेमाल खाद के रूप में कर सकते हैं।
पौधों की सिंचाई की बात करें तो आपको ड्रिप विधि का प्रयोग करना होगा। इसकी खास बात ये है कि इससे पानी की बर्बादी ज्यादा नहीं होती है। अब बात करें तो कमाई की तो अगर देसी अमरूद की खेती करते हैं तो साल में 1 लाख कमा सकते हैं। वहीं Red Diamond Guava की खेती करते हैं तो इससे आप 3 लाख रुपये की खेती कर सकते हैं। उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी।
Kesar Ki Kheti Kaise kare: सोना से भी ज्यादा महंगी बिकती है केसर, देखें खेती करने का सही तरीका