Bank Holidays List In October 2023: एक दो नहीं अक्टूबर में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटांए काम

Bank Holidays List In October 2023: अक्तूबर महीने की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में हमें ये जानना जरूरी है कि अगर बैंक से जुड़ा कोई काम हमारा बचा हुआ है तो हमें उसे पूरा करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि खबर मिली है कि आने वाले महीने अक्टूबर में बैंक पूरे 16 दिन बंद रहने वाले हैं।
Bank Holidays List In October 2023: साथ ही अगर आप अक्तूबर महीने में बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं तो आपको ये जानना जरूरी है कि आने वाले महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले महीने में बैंकों 16 दिन बंद रहने वाली है और छुट्टियां का असर आपके रुके हुए कामों पर पड़ने जा रहा है।
Inflation News: पिछले चार महीनों से इतने बढ़े हल्दी के दाम, जानें आज के ताजा भाव
बैंक ने जारी की गाइडलाइन
आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक सभी सार्वजनिक अवकाश पर बैंक बंद रहने वाले हैं। वहीं कई राज्यों के हिसाब से भी बैंक की छुट्टी रहने वाली है। तो आइए जारी सूची के हिसाब से देख लेते हैं कि आने वाले महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाला है।
Bank Holidays List In October 2023
- 2 अक्टूबर 2023 - सोमवार महात्मा गांधी जयंती
- 14 अक्टूबर 2023 - शनिवार, महालया
- 18 अक्टूबर 2023 - बुधवार, कटि बिहु
- 21 अक्टूबर 2023 - शनिवार, दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)
- 23 अक्टूबर 2023 - सोमवार, दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी
- 24 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा
- 25 अक्टूबर 2023 - बुधवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
- 26 अक्टूबर 2023 - गुरुवार, दुर्गा पूजा (दसईं)/परिग्रहण दिवस
- 27 अक्टूबर 2023 - शुक्रवार, दुर्गा पूजा (दसईं)
- 28 अक्टूबर 2023 - शनिवार, लक्ष्मी पूजा
- 31 अक्टूबर 2023 - मंगलवार, सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन
2000 Note: क्या आपके संदूक में भी है 2000 का नोट? इस डेट से पहले करें ये काम
Note: आपकी जानकारी के तौर पर बता दें कि अक्टूबर के महीने में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं। इन पांचो रविवारों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।