home page

Mosam Ki Khabar: जल्द ही आने वाला है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, यहां जान लीजिए

 | 
Mosam Ki Khabar: जल्द ही आने वाला है चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, यहां जान लीजिए

Mosam Ki Khabar: मौसम विभाग समय-समय पर मौसम के बारे में जानकारी देता रहता है, वहीं हाल ही में आने वाली चक्रवाती तूफान के बारे में भी एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट ने मौसम विभाग को भी चिंता में डाल दिया है। खबर मिली है कि यह तूफान अपने साथ बारिश और आंधी लेकर आएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के उपर दबाव बिल्कुल कम रहने वाला है और यह कम होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम

इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर दबाव बढ़ेगा और दिनांक 30 नवंबर को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव बढ़ेगा। यही नहीं इसके बाद उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के भी पूरे चांस है। यह इस महीने की दो तारिख के बाद दक्षिण-पश्चिम और आसपास के दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तबदील हो सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवाती तूफान के आने के पूरे चांस है। वहीं IMD ने भी जानकारी दी है कि 3 दिसंबर के आसपास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान आ सकता है. वहीं इस तूफान का असर ओडिशा में भी देखने को मिलेगा।

देश के इन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी ने ये भी कहा है कि संभावित चक्रवात के प्रभाव का आकलन शुक्रवार को समुद्र में दबाव बनता दिखाई दे सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस दबाव की वजह से देश के मुख्य राज्य हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही आंधी तूफान देखने को मिलेगा।

महीने के पहले दिन दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की तेजी से हवा चलने वाली है। वहीं दिसंबर के महीने की दो तारीख को 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे के हिसाब से तेज हवा देखने को मिल सकती है।

अगले दो दिन होगी झमाझम बारिश

आने वाले दो दिनों के दौरान देश के उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिलने वाली है। वहीं इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और देश के अन्य भागों में बारिश देखने को मिलेगी। राज्य यूपी और एमपी में भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी।

Gold Price Today, 1 December 2023: कुछ इस प्रकार रहे Sona- Chandi के दाम