Mushroom Farming: सफेद रंग की इस सब्जी की खेती पर सरकार दे रही है 10 लाख की सब्सिडी, ऐसे उठाएं लाभ

Mushroom Farming: बिहार सरकार अपने किसानों को तोहफा देने जा रही है। जी हां, प्रदेश की सरकार ने ऐलान किया है कि अगर कोई किसान मशरूम की खेती (Mushroom Farming) करता है तो उसे सरकार सब्सिडी के रूप में आर्थिक मदद देगी।
Mushroom Farming: बिहार में किसान सामान्य फसल जैसे सरसों,नरमा, कपास और धान से दूर होकर बागवानी खेती की ओर ज्यादा जा रहे हैं। इसी वजह से बिहार राज्य में लंबी भिंडी, शाही लीची, मखाना और मशरूम के उत्पादन सबसे ज्यादा हो रहा है। सब्जी की खेती में यह नंबर एक पर आ गया है।
राज्य सरकार की ओर से बागवानी फसल करने वाले किसानों को आर्थिक मदद यानी सब्सिडी के रूप में पैसे दिये जा रहे हैं। इस योजना के तहत आम, लीची, कटहल, पान, अमरूद, सेब और अंगूर की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी के पैसे मिलेंगे।

इस खेती पर बिहार सरकार की नजर
हाल ही में बिहार सरकार ने मशरूम की खेती (Mushroom Ki Kheti) को निशाने पर लिया है। प्रदेश की सरकार का मानना है कि मशरूम की खेती से प्रदेश के छोटे और सीमांत किसानों की कमाई की बढ़ाया जा सकता है।
मशरूम की फसल को बागवानी में ही शामिल किया जाता है। इस खेती की सबसे खास बात ये है कि कम लागत में आप ज्यादा लाभ ले सकते हैं। इसके लिए खेत और सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं होती है।
किसान भाई अपने घर में भी यह खेती कर सकते हैं। वहीं एक रिपोर्ट से ये सामने आया है कि ज्यादातर किसान घरों में इसकी खेती करते हैं। किसान Mushroom Farming से अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं।
वैसे ही मशरूम बैंगन, लौकी, फूलगोभी और करैला सहित अन्य सब्जियों से ज्यादा रेट देता है। अगर रेट ज्यादा होता है तो उससे कमाई भी ज्यादा होती है। अगर आप भी यह खेती करने की सोच रहे हैं तो पहले किसी एक्सपर्ट से इसकी जानकारी लें।
सरकार दे रही है सब्सिडी
बिहार में मशरूम की फार्मिंग को लेकर ट्रेनिंग भी दी जा रही है। किसानों के लिए यह गोल्डन चांस बन सकता है। कृषि विभाग एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के मुताबिक किसानों को सरकार 50 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है।
राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट के मुताबिक इसकी लागत 20 लाख रुपये तय की गई है। अगर किसान खेती को इतना खर्च देता है तो सरकार उसे 10 लाख की सब्सिडी देगी। अगर कोई किसान योजना का लाभ लेना चाहता तो वह उद्यान निदेशालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकता है।
28000 टम मशरूम का उत्पादन
यदि आप Mushroom Farming में अपना हाथ आजमाना चाहते है तो योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिहार मशरूम उत्पादन में पहले स्थान पर है। वहीं दूसरे नंबर ओडिशा राज्य के पास है। साल 2022 में 28000 टम मशरूम का उत्पादन हुआ है। उम्मीद है आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी।