home page

Dhan Ki Kheti Kaise kare: देश के किसान आज से ही शुरू करें इस किस्म के धान की खेती, लाखों में होगा मुनाफा

 | 
Dhan Ki Kheti Kaise kare: देश के किसान आज से ही शुरू करें इस किस्म के धान की खेती, लाखों में होगा मुनाफा

Dhan Ki Kheti Kaise kare: अगर आप भी किसी किसान परिवार से संबंध रखते हैं तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में एक ऐसे धान की किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप कम लागत में अच्छी खासी कमाई हासिल कर सकते हैं।

Dhan Ki Kheti Kaise kare: मानसून के समय में बारिश ज्यादा होने की वजह से बिहार का मधुबनी जिला शुरू से ही बाढ़ग्रस्त हुआ था। पानी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यहां के किसानों ने धान की खेती (Dhan Ki Kheti puri jankari) शुरू की। लेकिन देखा गया है कि पारंपरिक तरीके से धान की खेती से किसानों को ज्यादा लाभ नहीं हो रहा है।

यही वजह है कि ज्यादातर किसान धान की खेती से दूर जा रहे हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है, आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी धान की किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप कम लागत में अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। साथ ही  कर्ज में डूबे किसानों को राहत मिलेगी।

Mera Yuva Bharat Yojana: जानें क्या है मेरा युवा भारत योजना, यहां जानें हर जानकारी

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के निवासी डॉ. आशुतोष ने हाल ही में अपने बगीचे में सेब की खेती की थी। अब उसी तरह से वह राज्य पंजाब से लाए गए बासमती धान की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें बहुत ज्यादा मुनाफा हुआ है।

डॉ ने कहा है कि, मधुबनी में होने वाले धान की बाजार कीमत 12 से 16 रुपए प्रति किलो के पास पहुंच गई है। वहीं बासमती चावल के रेट की बात करें तो यह 25 से 30 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। इस खेती (Dhan Ki Kheti jankari in hindi) की खास बात ये है कि इसमें आपको खर्च कम और मेहनत ज्यादा करनी होगी। यह केवल 120 दिन में तैयार हो जाएगी। लेकिन बासमती की किस्म 1692 85 से 90 दिन में ही तैयार हो जाती है।

वैज्ञानिक तरीके से करें खेती

डॉ. आशुतोष का कहना है कि इस खेती को करने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत होती है। अगर उनमें से सबसे सफल किस्म की बात करें तो 1718 ब्रांड के बासमती धान की खेती करना फायदेमंद होगा।

अगर आपके खेती में पानी जमा नहीं होता है तो आप 1692 किस्म की खेती कर सकते हैं। दोनों में मुनाफा एकदम समान होगा। उनका कहना है कि बिहार की मिट्टी इस किस्म की खेती के लिए बिल्कुल सही है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात तो ये है कि इस विधि में आप किसी भी तरह की गलती करते हैं तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। लेकिन एक रिपोर्ट के बाद पता लगा है कि पंजाब के किसान बहुत ज्यादा मात्रा में इस धान की खेती कर रहे हैं और करोड़ों का लाभ ले रहे हैं। 

Indore Mandi Bhav 31 October 2023: उड़द के दाम में हुई तेजी, जानें क्या रहा है इंदौर मंडी भाव