Bans ki kheti kaise karen: आज से ही किसान शुरू करें इस किस्म की खेती, लाखों में होगी कमाई

Bans ki kheti kaise karen: आज के दिन किसान अपनी कमाई में ग्रोथ लाने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं, वहीं कई किसान अपने इस उद्देश्य में कामयाब भी हो रहे हैं। आज हम इस स्पेशल खबर में एक ऐसी खेती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके द्वारा आपको लाभ के साथ-साथ और भी ज्यादा कमाई के अवसर प्राप्त होंगे। तो आइए जानते हैं विस्तार से..
Bans ki kheti kaise karen: जी हां, हम बात करने जा रहे हैं बांस की खेती की। बांस की खेती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। देश के बहुत सारे किसान इस तरह की खेती कर रहे हैं। बता दें कि कागज और कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए बांस का इस्तेमाल किया जाता है। बांस को ग्रीन गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस साल के आंकड़ों के मुताबिक देश के कई सारे किसान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार भी बांस की खेती के लिए सब्सिडी भी दे रही है।
देश की बड़ी आबादी का एक हिस्सा किसानी क्षेत्र में लगा हुआ है। एक किसान ही है जो पूरे विश्व का पेट पालता है। लेकिन जितनी मेहनत किसान करता है उतना लाभ उसे नहीं मिलता है। अगर आप भी किसानी क्षेत्र में मोटी कमाई करना चाह रहे हैं तो आप बांस की खेती (Bamboo farming) से अच्छा खासा लाभ ले सकते हैं।
Mera Yuva Bharat Yojana: जानें क्या है मेरा युवा भारत योजना, यहां जानें हर जानकारी
यह बिजनेस आइडिया आपको बहुत ज्यादा कमाई दे सकता है। साथ ही सरकार बांस की खेती पर सब्सिडी भी दे रही है। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार बांस की खेती के लिए 50 फीसदी तक का फ्री लोन दे रही है। बता दें कि बांस को ग्रीन गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
देश में बहुत से किसान ऐसे हैं जो बांस की खेती कर रहे हैं। वहीं भारतीय बाजार में बांस की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। जानकारों का कहना है कि बांस की खेती में नुकसान होने की गुंजाइश बहुत कम होती है। ऐसे में आप बांस की खेती से मोटी कमाई कर सकते हैं। इस खेती की सबसे खास बात है कि किसी भी मौसम में यह खराब नहीं होती है। बांस की खेती से उत्पादन आप पूरे साल ले सकते हैं। बांस की खेती में आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है।

ऐसे शुरू करें बांस की खेती How to start bamboo cultivation
अगर आप बांस की खेती करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले आपको पास की नर्सरी से पौधे लाने होंगे। इसकी खेती के लिए आपको जमीन जोतने की भी जरूरत नहीं है। आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा मिट्टी ज्यादा रेतीली न हो। बांस की रोपाई की बात करें तो इसे आपको 2 फीट गहरे और 2 ही फीट चौड़े गड्ढे में इसकी रोपाई करनी होगी। रोपाई के समय गोबर की खाद डालनी होगी। रोपाई के बाद से ही पानी देना शुरू कर देना चाहिए। जैसे ही 6 महीने हो जाते हैं तो आपको हर एक वीक के बाद पौधों को पानी देना होगा। एक किले में आप 625 पौधे लगाने होंगे।
जैसे ही तीन महीने हो जाते हैं तो बांस की ग्रोथ होने लगती है। एक समय के बाद पौधों की कटाई की जाती है। तीन से चार साल के बाद बांस की खेती से कमाई आनी शुरू हो जाती है। भारत सरकार ने देश में बांस की खेती (Bamboo Farming) को बढ़ावा देने के लिए साल 2006-2007 में राष्ट्रीय बांस मिशन की शुरुआत की थी। आज भी बहुत से किसान इस योजना का लाभ ले रही है।
इन चीजों में होता है बांस का इस्तेमाल
सरकार की ओर से बांस की खेती के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है। अब बात करें इसके इस्तेमाल की तो इसे कागज और कार्बनिक कपड़े बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं बाजार में आपको बांस से बनी सजावटी चीजें भी देखने को मिलेगी।
इतनी होती है बांस की कमाई
बांस की फसल से आप करीब 40 साल तक कमाई हासिल कर सकते हैं। दो से तीन साल के बाद बांस की खेती से कमाई आनी शुरू हो जाती है। बांस की खेती से 4 साल में 40 लाख की कमाई प्राप्त कर सकते हैं। बांस की लकड़ी से कई तरह के सामान बनाए जा सकते हैं। यही नहीं बांस की खेती के बीच में आप कई सारी अन्य फसलें उगाई जा सकती है।