home page

Agriculture Success Story: 15 लाख की नौकरी को ठोकर मार शुरू की खेती, आज करोड़ों में टर्नओवर

 | 
Agriculture Success Story: 15 लाख की नौकरी को ठोकर मार शुरू की खेती, आज करोड़ों में टर्नओवर

Agriculture Success Story: आए दिन सफलता की कहानियां सुनने को मिलती है। लेकिन आज हम आपको एक महिला किसान का सफलता के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खेती करने के लिए 15 लाख की नौकरी को छोड़ा था। तो आइए जानते हैं महिला किसान ने किस फसल की खेती की…

Agriculture Success Story: महिला किसान का नाम स्मारिका चंद्राकर है। महिला किसान का कहना है कि उन्होंने अपने 19 किला खेत में बैंगन लगाया हुआ है। इससे पहले उन्होंने कुछ अन्य सब्जियां भी उगाई थी। किसान स्मारिका का जन्म पृषठभूमि खेती से किसानी से ही जुड़ी हुई है। महिला पढ़ाने करने के लिए पुणे चली गई थी। जिसके बाद उन्हें 15 लाख की नौकरी भी मिली थी, लेकिन उनका बचपन से ही आत्मनिर्भर किसान बनने का सपना था।

कृषि एक तरह का बिजनेस ही बन गया है। देखा जा रहा है कि किसान पारंपरिक खेती को छोड़ अब फल सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है। वहीं आज इसी क्रम में हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खेती बिजनेस से करोड़ों की कमाई की है और वर्तमान में भी कर रही है। अब आसपास के गांव के लोग भी इस महिला किसान से ट्रेनिंग लेने आते हैं।

Free Laptop Yojana: छात्रों की चमकी किस्मत, इस सरकारी योजना के तहत फ्री में मिलेंगे लैपटॉप

15 लाख की नौकरी को कहा अलविदा

आज हम इस आर्टिकल में जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसका नाम स्मारिका चंद्राकर है। यह महिला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला स्थित कुरुद प्रखंड के चरमुड़िया गांव की निवासी है। यह महिला किसान पुणे से एमबीए पास है। यही नहीं उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में बीई भी कर रखी है। झटका तो आपको अब लगने वाला है कि इस महिला ने अपने खेती के सपने को पूरा करने के लिए 15 लाख के सलाना पैकेज की नौकरी को ठुकरा दिया। वहीं स्मारिका के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह घर वापस आई और खेती करना शुरू किया।

खेती में हुआ बंपर उत्पादन

स्मारिका चंद्राकर ने जानकारी दी कि उसके पिता के पास गांव में काफी जमीन है। फिर उन्होंने 2020 में 23 किला जमीन पर सब्जियों की खेती करनी शुरू की। पिता की तबीयत खराब होने की वजह से वह सही से खेती नहीं संभाल पा रहे थे। ऐसे में महिला ने अपनी नौकरी छोड़ पिता का खेती में साथ देने का फैसला किया। देखते ही देखते महिला ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करनी शुरू की। मिट्टी की शक्ति के हिसाब से खेती करने का फैसला लिया। फिर उन्हें उत्पादन होने लगा।

इन राज्यों में बेचें सब्जी

सब्जी लगाने के बाद स्मारिका ने और ज्यादा रुपये खर्च कर आधुनिक कृषि फार्म बनाया। फिर उन्हें इस फार्म से बहुत सा लाभ मिला। उस साल उन्हें 12 टन टमाटर और 8 टन बैंगन का उत्पादन हुआ। कमाई की बात करें तो अब वह एक साल का एक करोड़ रुपये कमा रही है। यही नहीं किसान ने 100 मजदूरों को रोजगार भी दिया हुआ है। स्मारिका ने कहा कि वह अपनी सब्जी की बिक्री दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में करती है। 

Business Ideas 2024: 20000 से शुरू करें ये बिजनेस, होगी पांच गुना कमाई